36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

रहस्मयी बुखार से तीन दिन में दो की मौत

रहस्मयी बुखार से तीन दिन में दो की मौत

# स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की जानकारी से किया इनकार

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           नगर पंचायत के दो वार्डों में तीन  दिन के भीतर दो लोगों की रहस्यमय बुखार से मौत हो गई।  इसके अलावा कई मरीज अभी निजी अस्पतालो में भर्ती हैं। निजी अस्पताल उनके नामों का खुलासा नही कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है की ऐसे मरीज पहले पीएचसी सोंधी पर अपनी खून की जांच कराएं।
जानकारी के अनुसार नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी अबु मोहम्मद (25) को एक सप्ताह पहले बुखार आया। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां पता चला की फेफड़े मे पानी आ गया है। 26 अक्टूबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नगर के बारा खुर्द वार्ड निवासी मोहम्मद अरशद (45)  को 25 अक्टूबर को बुखार आने व प्लेटलेट्स डाउन होने पर नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, हालत गम्भीर होने पर वाराणसी के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां 27 अक्टूबर की रात में मौत हो गई। रहस्मय बुखार से हुई मौतों से नगर वासी भयभीत हैं।
इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि इस तरह के बुखार के मरीज पीएचसी पर नहीं आए हैं। पीएचसी पर डेंगू तथा टायफाइड की प्रारंभिक जांच होती है। गम्भीर मरीजों को ज़िला अस्पताल भेजा जाता है। पीएचसी पर बुखार के सभी मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417142
Total Visitors
963
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This