35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

राजगौरव महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का हुआ आयोजन

राजगौरव महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का हुआ आयोजन

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              राज गौरव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी ने स्वयंसेवकों को वर्तमान युग में आयुर्वेद के महत्व के विषय में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है। नियमित योग करने से शरीर निरोगी रहता है और चित्त, मन प्रसन्न रहता है।
कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्र पाल ने स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉक्टर ओपी यादव ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्वयंसेविका खुशी यादव, शिवानी तथा श्वेता ने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में फैली बुराइयों से अवगत कराया।अंत में डॉ शरद यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर अखिलेश पाठक, राम प्रसाद शर्मा, डॉ राज केसर, डॉ मनोज, शशिकांत, अजय, समर बहादुर, लल्लन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397278
Total Visitors
418
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This