राज्यस्तरीय टीम ने 20 स्वास्थ्य केन्द्रो का लिया जायजा
# राज्य सरकार द्वारा गठित दो सदस्यी स्वास्थ्य टीम ने स्वास्थ सेवाओं की धरातल पर ली जानकरी
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
राज्य सरकार द्वारा गठित स्वास्थ्य टीम तीन दिवसीय दौरे पर है,जो शाहगंज ब्लाक की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जा पहुंची।जहां पर बारीकी से स्वास्थ्य सेवाओं का क्रमवार निरीक्षण किया।स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्तर पर मिलने वाली सरकार द्वारा संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी ली।तीन दिनों तक स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा रहा।

लेखा-जोखा, अभिलेखों का रखरखाव सहित सफाई व्यवस्था औषधि भण्डारण को सही करने में कर्मचारी लगे रहे। जांच टीम ने सबसे पहले सीएचसी शाहगंज का निरिक्षण किया जहां स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, मरीजों और तीमारदारों के बैठने, साफ सफाई, शौचालय, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, औषधि और जांच की व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली।जांच टीम रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंची।

जहां संचलित कुल 19 स्वास्थ्य केंदो का भ्रमण किया। राज्य स्तरीय टीम के साथ पीएचसी सोंधी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, बीपीएम सुजीत कुमार मौर्य, आईओ राहुल यादव मौजूद रहे। टीम द्वारा सीएचसी मेहरावा, पीएचसी सोंधी, बीबीगंज, मदरहा, ताखा पश्चिम, सोंगर और उपकेंद्र ताखा, बड़ागांव, रसूलपुर, सिधाई, सबरहद, डोमनपुर, खलौतीपुर, पोरइखुर्द, जैगहा, मानीकला, अर्जनपुर, लपरी और धौरईल का जायजा लिया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिया। टीम द्वारा कुल 20 केन्द्रो की जांच कर रिपोर्ट लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।








