37.1 C
Delhi
Sunday, May 26, 2024

लखनऊ में पुराना मकान गिरने से पांच की दर्दनाक मौत 

लखनऊ में पुराना मकान गिरने से पांच की दर्दनाक मौत 

लखनऊ।
तहलका 24×7 
           यूपी की राजधानी में बड़ा हादसा हुआ है। आलमबाग के आनंद नगर इलाके में एक पुराना मकान गिर गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया।आरपीएफ के साथ लखनऊ पुलिस और अन्य विभागों के अफसर मौके पर पहुंचे।
लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह उनकी नींद खुली। घर की छत गिरी हुई थी और अंदर परिवार के पांच लोग पड़े हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लखनऊ पुलिस आरपीएफ के साथ डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बातचीत में एसपी गंगवार ने कहा कि रेलवे द्वारा इस कॉलोनी के 64 मकान को जर्जर घोषित किया जा चुका है, इसके बाद भी लोग रह रहे थे और उसी में एक मकान की छत गिरने से यह हादसा हुआ है। अब लखनऊ जिला प्रशासन एक अभियान के तहत सभी विभागों से समन्वय कर जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को खाली कराएगा और ऐसे मकान गिराए जाएंगे। इस हादसे में 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। मृतकों में सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (5) हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37513578
Total Visitors
551
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

”जो जस करहि सो तस फल चाखा’ लोकसभा चुनाव 2024

''जो जस करहि सो तस फल चाखा' लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह सलाहकार सम्पादक  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This