19.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

लाउडस्पीकर लगाकर कपड़ा बेच रहे दो दुकानदारों की पुलिस से शिकायत

लाउडस्पीकर लगाकर कपड़ा बेच रहे दो दुकानदारों की पुलिस से शिकायत

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             कस्बे में दुकान के बाहर ऑटो रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर बंपर सेल और भारी छूट का प्रचार कर रहे दो कपड़ा दुकानदारों के खिलाफ नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने पुलिस से शिकायत की है। व्यापारियों का आरोप है कि तेज आवाज में पूरे दिन माइक बजाने से अन्य दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों के अनुसार संबंधित दुकानदार करीब एक वर्ष से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुकान के बाहर खड़े ऑटो पर दो से तीन माइक बांधकर लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। तेज ध्वनि के कारण आसपास की दुकानों में बैठे व्यापारी अपने ग्राहकों से ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
व्यापारियों का कहना है कि कई बार आपसी स्तर पर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित दुकानदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और रोजाना लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार जारी रखा।इससे आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि व्यापारियों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है।मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This