13.1 C
Delhi
Wednesday, January 28, 2026

लाखों रुपये की चीनी खा गए बंदर और फंसे गए अधिकारी

लाखों रुपये की चीनी खा गए बंदर और फंसे गए अधिकारी

अलीगढ़।
तहलका 24×7.                                                             उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बंदरों द्वारा 35 लाख रुपये से अधिक कीमत की चीनी खाने का मामला सामने आया। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी फंसते नजर आ रहे हैं।

दरअसल कुछ साल पहले अलीगढ़ के साथा चीनी मिल में भारी मात्रा में चीनी रखी हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले जब इस मिल की ऑडिट हुई तो 1137 क्विंटल चीनी गायब मिली। चीनी की बाजार में कीमत 35 लाख रुपये से अधिक है। इसको लेकर जब अधिकारियों से सवाल पूछे गए तो उनका जवाब आया कि चीनी तो बंदर खा गए।हैरतअंगेज मामला सामने आने के बाद अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साथा चीनी मिल साल 2021 के बाद से ही बंद है, लेकिन उसमें बची हुई चीनी का स्टॉक रखा गया था। एक दिन जिला लेखा अधिकारी, पंचायत लेखा समिति और सहकारी समितियों की टीम जब ऑडिट करने पहुंची तो उन्हें पता चला कि यहां रखी हुई चीनी में 1137 क्विंटल चीनी का कोई अता पता नहीं है।

जबकि, इससे पहले अक्टूबर 2023 में ऑडिट हुई थी तब यहां रखी गई चीनी का हिसाब बिल्कुल सही मिला था। अब ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कुछ महीने के अंदर ही मिल से 1137 क्विंटल चीनी कहां गयी। इसके बारे में जब संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की गई तो वो कोई तार्किक जवाब नहीं दे पाए। फ़िलहाल मामले की चल रही है।

1137 क्विंटल चीनी के गायब होने के बाबत संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मिल में काफी बंदर आते हैं, हो सकता है बंदर ही चीनी खा गए हों। बरहाल चीनी गायब होने के पीछे एक कारण बारिश को भी बताया गया है। लेकिन सवाल यह है कि अगर बारिश से चीनी खत्म होती तो सिर्फ 1137 क्विंटर ही क्यों खत्म होती, बाकी चीनी कैसे बची है?

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा

सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                ग्रामीण...

More Articles Like This