29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

लायंस अध्यक्ष मनीष ने कार्यकारिणी के साथ ली पद और गोपनीयता की शपथ 

लायंस अध्यक्ष मनीष ने कार्यकारिणी के साथ ली पद और गोपनीयता की शपथ 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार का 10वां अधिष्ठापन और शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार रात संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों को भी शपथ दिलाकर पिन पहनाया गया। इस मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और टीम को बधाई दी।
नगर के एक मैरेज लान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलवीर सिंह बग्गा, विशिष्ट अतिथि मल्टीपल काउंसिल सचिव जेएन श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सौरभकांत श्रीवास्तव, अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अर्पणधर दुबे और दीक्षा अधिकारी उदय चांदना मौजूद रहे।
कार्यक्रम में 2023 के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में हुई परियोजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद नए अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, सचिव मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष पवन साहू समेत पूरी टीम ने शपथ ली। नए सदस्यों को दीक्षा अधिकारी ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि शाहगंज इकाई ने सेवा के क्षेत्र में अपनी परियोजनाओं के जरिए एक अलग मुकाम स्थापित किया है। उन्होंने नई टीम को बधाई दी और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अंकित गुप्ता रोमिल ने किया। संचालन रविकांत जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, राजपत जायसवाल, मनोज जायसवाल, डॉ. ज्ञानचंद्र चित्रवंशी, डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉ. डीके गुप्ता, रितेश आर्य, शीमप्रकास अग्रहरि, चंदन त्रिपाठी, अनिमेष अग्रहरि, डॉ. रुचि मिश्रा, डॉ. मारिया फारूकी, गीता जायसवाल, आशा गुप्ता, नेहा गुप्ता, अनुपमा अग्रहरि, विश्वानी जायसवाल आदि मौजूद रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This