16.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

लोहे की खिड़की से दबकर बालक की मौत

लोहे की खिड़की से दबकर बालक की मौत

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान के पास रखी लोहे की खिड़की के नीचे दबकर अबोध बालक की दर्दनाक मौत हो गई। रोते बिलखते परिवार ने शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया।गांव निवासी राजू निषाद मकान निर्माण करा रहे थे। घर में लगाने के लिए लोहे की खिड़की दीवार के सहारे रखी हुई थी।
उनका तीन वर्षीय बालक आदर्श खिड़की पकड़ कर खेल रहा था। अचानक खिड़की उसके ऊपर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान वाराणसी। तहलका 24x7               पूर्वांचल...

More Articles Like This