25.1 C
Delhi
Friday, February 20, 2026

विदेश से लौटे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

विदेश से लौटे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

# परिजनों ने जताई ट्रेन में जहरखुरानी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7                                                            नगर के आजमगढ़ मार्ग पर नई सब्जी मंडी के सामने बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।युवक विदेश से कमाकर अपने घर लौट रहा था।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान देवरिया जनपद के खामपार थाना क्षेत्र अंतर्गत नउवा का टोला निवासी कृष्ण कुमार कुशवाहा (28) पुत्र गणेश कुशवाहा के रुप में हुई।परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार दुबई में नौकरी करते थे और 17 फरवरी को दुबई से मुंबई पहुंचे थे।

वहां से वह ट्रेन द्वारा अपने घर के लिए रवाना हुए। बताया गया कि जंघई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन बातचीत के दौरान उनकी स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। परिजनों का कहना है कि उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी और वह असहज महसूस कर रहे थे।इसी बीच बुधवार देर रात वह किसी कारणवश शाहगंज क्षेत्र में आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी के पास पैदल जाते देखे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। उधर, परिजनों ने आशंका जताई है कि ट्रेन यात्रा के दौरान युवक को किसी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सामान लूट लिया।

आरोप है कि जहरखुरानी की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी,जिससे वह असामान्य स्थिति में इधर-उधर भटक रहा था और हादसे का शिकार हो गया।प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।विदेश में मेहनत कर परिवार का सहारा बने युवक की असामयिक मौत से परिजन बदहवास हैं, क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेडिकल स्टोर संचालक की हादसे में मौत से पसरा मातम

मेडिकल स्टोर संचालक की हादसे में मौत से पसरा मातम # सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौरा गांव में हुई...

More Articles Like This