23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

विभिन्न संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

विभिन्न संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                 मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम कवायद शुरु किए जा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा विभिन्न राजनैतिक व गैर राजनैतिक संस्थाओं द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
पिंडरा क्षेत्र के  सुरहीं में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद के तहत ग्रामीणों ने शपथ ली। इस दौरान भाजपा नेता रविशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर के डायरेक्टर डॉ. प्रबोध नारायण सिंह, प्रखर सिंह, जगदीश सिंह, बीपी सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव, सुधीर सिंह एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह मीनू  समेत अनेक लोग रहे।
इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद मतदाता जागरूकता अभियान के तहत थानेरामपुर, सुरही करखियाव, पिंडरा, ओदार फूलपुर व जमापुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला मंत्री पवन कुमार पाठक व जूनामअखाड़ा के महंत अतेंदरानाथ, शिवांगी महाराज, जिला सतसंग प्रमुख शैलेंद्र पांडेय, जिला धर्म प्रचार प्रमुख चंद शेखर सेठ जिला, प्रशासनिक प्रमुख जगदीश सिंह, अवधेश कुमार राय, गौरीश सिंह, ओम प्रकाश सेठ, नखड़ू सिंह रहे।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर संघ के लोकसभा संयोजक रामाश्रय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक हरिशंकर, जिला व्यवस्था प्रमुख प्रमोद,  व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश, अतुल कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर सपा का अल्टीमेटम, संज्ञान न लेने पर आंदोलन की चेतावनी: राकेश मौर्य

फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर सपा का अल्टीमेटम, संज्ञान न लेने पर आंदोलन की चेतावनी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This