37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं, संयम से काम लें महिलाएं 

विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं, संयम से काम लें महिलाएं 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             नारी मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के चौथे चरण में रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि विषम परिस्थिति में महिलाएं संयम से काम लें।
उप निरीक्षक सकल दीप सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार में हर छोटी बड़ी बातें अवश्य शेयर करें। कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो उसे घर वालों को अवश्य बताएं। बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। महिला हेड कांस्टेबल मंगली सिंह ने कहा कि जो छात्राएं कुछ ऐसी बातें जो अपने स्वजन से न कह पाती हो वह हेल्पडेस्क नंबर व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या जरूर कहें। पुलिस उनकी पहचान गोपनीय रखेगी। इस दौरान उन्हें वुमेन पावर लाइन, आपातकालीन नंबर, महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइ नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, ऋषि कृष्ण मिश्रा, अवनीशचन्द्र आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431071
Total Visitors
585
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This