19.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

वृद्ध प्रेमी ने युवा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 25 दिन बाद पुलिस ने कब्र से बरामद की लाश 

वृद्ध प्रेमी ने युवा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 25 दिन बाद पुलिस ने कब्र से बरामद की लाश 

नागपुर। 
तहलका 24×7 
                पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। यहां एक 57 साल के महेश ने अपनी 23 साल की प्रेमिका की जान ले ली। हत्या के बाद जंगल में लाश को दफना दिया। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 25 दिन बाद लड़की की लाश ढूंढ निकाली। जांच के दौरान पुलिस ने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
नागपुर पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को मनकापुर थाने में प्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर नतीजे पर पहुंच गई कि लड़की की हत्या कर दी गई है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का प्रेमी है, जो नागपुर से 60 से 70 किलोमीटर दूर एक लॉज का संचालक है।
         
23 वर्षीय प्रिया इवेंट का काम करती थी। 57 वर्षीय प्रेमी महेश राव बडस्कर एक होटल चलाता था। प्रिया अपने घर से अलग रहती थी। वहीं, महेश रामटेक में होटल टर्निंग पॉइंट चलाता था। करीब तीन-चार साल पहले फेसबुक के जरिए दोनों संपर्क में आए और फिर दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद प्रिया शादी करने के लिए महेश पर दबाव बनाने लगी।
       
16 अगस्त को प्रिया रामटेक गई जहां शादी की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के कई दिन बाद जब प्रिया की मां से युवती से बात नहीं हुई तो मां ने मनकापुर थाने में 24 अगस्त को उसके लापता होने की शिकायत की। जिसके बाद जांच में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा करते हुए जंगल में दफन लाश को बरामद किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This