35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश लगातार सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है: सीमा द्विवेदी

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश लगातार सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है: सीमा द्विवेदी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
              भारतीय जनता पार्टी की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा सदस्य सीमा ने पत्रकारों से कहा कि पिछले 10 वर्ष में देश की महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। मेट्रो सेवाएं 20 शहरों तक पहुंच गई है। जो पहले केवल पांच शहरों तक केंद्रित थी।
वंदे भारत रेलगाडियां 39 मार्गों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत देश की ताकत बन गए हैं। भारत मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है। भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।उन्होंने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है। भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से अधिक रही है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह थी कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना।
भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन में स्पष्ट रूप से देखी गयी। आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। इस क्रम में ही अटल सेतु का निर्माण हुआ। देश को वंदे भारत तथा अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेने मिली हैं। तीन दशक के इंतजार के बाद पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।उन्होंने आगे बताया कि कोई भी राष्ट्र तेज गति से तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह पुरानी चुनौतियों को परास्त करते हुए अपनी ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा भविष्य-निर्माण में लगाए। पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्रहित में अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है।
जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुका है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 इतिहास हो चुका है। तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया गया है। शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नया कानून बनाया गया है। वन रैंक और वन पेंशन लागू की है। जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। सेना में सी.डी.एस. की नियुक्ति की है। सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि हम बड़े आर्थिक सुधारों के साक्षी बने हैं। देश को जी.एस.टी. के रूप में एक देश एक टैक्स कानून मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक के दौरान मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। कुछ साल पहले भारत खिलौने आयात करता था। आज मेड इन इंडिया खिलौने निर्यात कर रहा है। भारत का डिफेंस प्रोडक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। आज हर भारतीय देश में बने एयक्राफ्ट करियर INS विक्रांत को देखकर गर्व से भरा हुआ है। लड़ाकू विमान तेजस अब हमारी वायुसेना की ताकत बन रहे हैं।
उन्हेंने बताया कि आज की उपलब्धियां पिछले 10 वर्षों की साधना का विस्तार है। नीति आयोग के अनुसार पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। देश सही दिशा में तथा सही निर्णय लेते बढ़ रहा है। भारत का निर्यात 450 बिलियन डॉलर से बढ़कर 775 बिलियन डॉलर हो चुका है। एफडीआई दोगुना हुआ है। खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री में 4 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या 3 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ हो चुकी है। स्टार्टअप्स बढ़कर एक लाख से अधिक हो गए हैं। पिछले साल एक लाख 60 हजार से अधिक कंपनियां रजिस्टर हुई है। जीएसटी देने वालों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 40 लाख हो गई है। 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन बिके हैं। 2014-15 में लगभग 2 हजार इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे जबकि 2023-24 में 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं।उक्त अवसर पर संदीप सरोज, आमोद सिंह, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, अवधेश सोनकर उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397446
Total Visitors
407
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकांड : पुलिस अभिरक्षा से मुख्य आरोपी फरार 

आशुतोष हत्याकांड : पुलिस अभिरक्षा से मुख्य आरोपी फरार  मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से हुआ गायब, उप निरीक्षक...

More Articles Like This