31.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

वोट मांगने ससुराल पहुंचे अशोक सिंह, दामाद की खातिरदारी में जुटे लोग

वोट मांगने ससुराल पहुंचे अशोक सिंह, दामाद की खातिरदारी में जुटे लोग

शाहगंज, जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।आरोप प्रत्यारोप भी जमकर लगाए जा रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरने वाले हर नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।‌ आज समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रत्याशी अशोक सिंह वोट मांगने पत्नी के साथ अपनी ससुराल पहुंचे।
नेता जी दामाद बन जब शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के भुसौडी गांव में जनसम्पर्क किया तो गांव वाले भी दामाद की खातिरदारी करने में पीछे कहां रहने वाले। पूरे गांव ने अशोक सिंह के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलने की बात कही। गांव के युवा भी अशोक सिंह को फूफा कहकर पुकारते हुए उनके समर्थन में खड़े दिखे।
जनसंपर्क के दौरान अशोक सिंह ने गांव वालों से कहा कि आप लोग हमें एक बार मौका दिजीए, इस गांव की हम तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। वहीं अपने पति को जीत दिलाने के लिए पत्नी शीला सिंह भी भोजपुरीया अंदाज में लोगों से कहा कि हमके वोट दा और हमरे मनसेधू के जितावा एक बार।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत 

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत  खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                क्षेत्र...

More Articles Like This