36.1 C
Delhi
Sunday, June 16, 2024

सात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व‌ मारपीट का केस दर्ज

सात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व‌ मारपीट का केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में हुई मारपीट में पुलिस ने दो अज्ञात सहित सात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
धिरौली लच्छन गांव निवासी दलित त्रिभुवन कुमार का आरोप है कि वह बाइक से खुटहन बाजार से वापस घर लौट रहा था। गांव में स्थित एक ईंट भट्टा के पास पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे पड़ोसी संदीप, शुभम मौर्या व दो अज्ञात उसे रोक लाठी और हांकी से पीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना उसरौली गांव की है। उक्त निवासी नंदकिशोर का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी गंगेश, अमृतलाल और बिदू ने उसके घर में घुसकर मारने पीटने की। बचाव को आयी उसकी पत्नी मालती को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर 

धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर  खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                धार्मिक स्थलों पर...

More Articles Like This