26 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

शक्ति वाटिका : आस्था एवं हरियाली का शुभारंभ, वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

शक्ति वाटिका : आस्था एवं हरियाली का शुभारंभ, वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               खेतासराय-खुटहन मार्ग से लगे लिंक मार्ग स्थित शिव मन्दिर  परिसर में शुक्रवार को शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी व रेंज के कर्मियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पाण्डेय जिला सामाजिक समरसता संयोजक जौनपुर (काशी प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने मंदिर परिसर में पीपल और आम के पौधों का रोपण कर हरियाली के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।
आयोजन में शिव मन्दिर शाखा के प्रमुख पदाधिकारी सागर, अमित सभासद, किशोर, शिवनाथ, सन्तोष ने आम, आंवला तथा अमरुद के पौधों का रोपण किया।
शक्ति वाटिका न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी पहल है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर राकेश कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहगंज, जय हिंद यादव उप राजिक, ईश्वर चन्द वन दरोगा, गोरख प्रसाद वन दरोगा, मंहगू मौर्या माली, विकास यादव दैनिक सुरक्षा प्रहरी आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

स्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

स्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी शाहगंज, जौनपुर।  एखलाख खान तहलका 24x7                स्टाम्प...

More Articles Like This