18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने लगाई फटकार, अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने लगाई फटकार, अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता और अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें और जीओ टैग युक्त फोटो अपलोड करना अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा विभागाध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करें ताकि वास्तविक समस्याओं की गंभीरता को समझा जा सके और समयबद्ध समाधान हो सके।
सभी कार्यालयों में आईजीआरएस रजिस्टर अनिवार्य रुप से बनाए जाएं। अधिकारी नियमित रुप से उनका अवलोकन करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धा पेंशन से संबंधित एक गंभीर शिकायत को भी प्रमुखता से लिया। लाभार्थी तेज बहादुर सिंह से स्वयं फोन पर वार्ता कर जानकारी ली, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका आवेदन “मृतक” दिखाकर निरस्त कर दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण अधिकारी एवं संबंधित एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने झटपट पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन एक्सईएन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए जिनके स्तर पर सबसे अधिक शिकायतें लंबित हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अपलोड की गई आख्या की स्थिति की भी फोन पर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक केके पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This