वाई-फाई पासवर्ड न देने पर महिलाओं में मारपीट, दो बहनें घायल

वाई-फाई पासवर्ड न देने पर महिलाओं में मारपीट, दो बहनें घायल

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             कस्बा के बभनौटी मोहल्ले में रविवार की रात मामूली विवाद के चलते महिलाओं के बीच कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। वाई-फाई का पासवर्ड न देने को लेकर हुई मारपीट में दो बहनें घायल हो गईं, जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया।
मोहल्ला निवासी भल्ला सोनकर के घर वाई-फाई कनेक्शन लगा है, जिसका पासवर्ड उनके पड़ोसी मखनचू सोनकर की 19 वर्षीय पुत्री हिना सोनकर को पता था। आरोप है कि पासवर्ड मांगने पर हिना के मना करने से कुछ मनबढ़ महिलाओं ने उसे घर में खींच लिया और मारपीट शुरु कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी छोटी बहन प्रीति (18) भी घायल हो गई। मामले में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleलटक रहे तार की चपेट में आया ताजिया, दो युवकों की मौत, तीन झुलसे
Next articleशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने लगाई फटकार, अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?