30.1 C
Delhi
Friday, June 28, 2024

शैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्रों ने ली जानकारी

शैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्रों ने ली जानकारी

सुइथाकला, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल के बच्चे शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पर निकल कर ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय हाई स्कूल सवायन के 30 बच्चों का एक दल प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण पर निकला।
इस दौरान उक्त दल जौनपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस बाबत विषय अध्यापक राहुल राज मिश्र ने बताया कि भ्रमण पर निकले बच्चों को सबसे पहले शाही किला ले जाया गया, उसके बाद अटाला मस्जिद, शाही पुल के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराया गया। बच्चों को उक्त स्थानों के विषय में विधिवत जानकारी दी गई। बच्चे काफी उत्सुक और उत्साहित नजर आए।इस दौरान शिक्षक रवीश पटेल, पंकज यादव व विनोद यादव मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्विन टॉवर सरीखे प्रदेश के हर जिले में हैं हजारों अवैध भवन 

ट्विन टॉवर सरीखे प्रदेश के हर जिले में हैं हजारों अवैध भवन  # उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होटल...

More Articles Like This