35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक की शाखा मुहम्मदपुर में लगी आग 

शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक की शाखा मुहम्मदपुर में लगी आग 

# शाखा प्रबंधक के टेबल पर रखा कंप्यूटर समेत सामान जलकर खाक

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
           यूनियन बैंक की शाखा मुहम्मदपुर में शॉर्ट सर्किट से बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आगलगी की इस घटना में शाखा प्रबंधक का कंप्यूटर, टेबल पर लगा रखा हुआ सामान जलकर नष्ट हो गया। बाजार वासियों ने इसकी सूचना 112 नंबर और अग्निशमन विभाग को दी।
जानकारी के मुताबिक मुहम्मदपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा है। जिसमें गुरुवार की सुबह 6:30 बजे बैंक के खिड़की की तरफ से धुआं निकलने लगा।
जिसको देखकर बाजार वासियों द्वारा पुलिस विभाग को 112 नंबर पर और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने बैंक के कर्मचारियों को सूचना दी। जानकारी पाकर बैंक मैनेजर रवि चौधरी और बैंक के अन्य स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और खोलकर देखा तो शाखा प्रबंधक के टेबल पर रखा हुआ कंप्यूटर और अन्य सामान जैसे टेलीफोन और पंखा जल चुके थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अभी तो जो नुकसान सामने दिख रहा है वही है। बाकी छानबीन के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422869
Total Visitors
513
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This