12.1 C
Delhi
Saturday, February 14, 2026

श्री रामकथा से पूर्व नगर में निकली भव्य कलश यात्रा 

श्री रामकथा से पूर्व नगर में निकली भव्य कलश यात्रा 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               गुरुवार से एक सप्ताह तक चलने वाली अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा आयोजित श्री रामकथा के उपलक्ष्य में बुधवार की सुबह नगर में भव्य कलश यात्रा निकली। हनुमान गढ़ी स्थित एक मैरेज हाल से निकली कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
आयोजन समिति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा डीजे की धुन और गाजे-बाजे के साथ रामलीला भवन गली, लोहा मंडी, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, अस्पताल रोड होते हुए नई आबादी मोहल्ला स्थित कथा स्थल रामलीला मैदान में पहुंचकर विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात संपन्न हुई। आयोजन समिति के सदस्य व भाजपा नेता सुनील अग्रहरि टप्पू ने गुरुवार से शुरु होने वाली श्री रामकथा में लोगों को समय से पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि कथा स्थल पर अपने वाहन को लाने से बचें, सुरक्षा के लिहाज से धर्मप्रेमी महिलाओं को जेवरात आदि न धारण करने का सुझाव दिया।
इस मौके पर श्रीश अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, दिलीप अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, किशन अग्रहरी, कृष्णकांत सोनी, देवेश जायसवाल, श्रीश मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, धीरज पाटिल, विकास चौधरी, अश्वनी अग्रहरि, शीम प्रकाश अग्रहरि, प्रगेश मोदनवाल, कालीचरण जायसवाल, संदीप जयसवाल, राम अवतार अग्रहरि, विवेक सोनी, सुडू अग्रहरि, अरुण चौहान, खुशबू जायसवाल, गीता सिंह, शालू मोदनवाल, पूजा जायसवाल, अनुपम मोदनवाल, मंजू मोदनवाल, शिप्रा अग्रहरि, बुलबुला अग्रहरि, अमृता अग्रहरि, मनीषा जायसवाल समेत भारी संख्या में लोग रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार 

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार  # तहसील में जिम्मेदारों द्वारा कागजी घोड़े दौड़ाने...

More Articles Like This