19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

समाज से जुड़े रहने के लिए विधायक ने ठुकरा दिया था मंत्री पद

समाज से जुड़े रहने के लिए विधायक ने ठुकरा दिया था मंत्री पद

# पूर्व विधायक स्व. राजबहादुर की मनाई गई 43वीं पुण्यतिथि

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 43वीं पुण्यतिथि गुलालपुर राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में मनाया गया। इस दौरान आए हुए लोगों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह गांव समाज में बने रहने के लिए मंत्री पद ठुकरा दिए थे।रारी के पूर्व विधायक स्व. राजबहादुर के 43वीं पुण्यतिथि पर कालेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर आए हुए अतिथियों ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान शिक्षाविद डॉ बृजेश यदुवंशी ने कहा कि विधायक राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से दोबारा 1974 में चुनाव जीते तो चौधरी चरण सिंह ने उन्हें मंत्री पद ऑफर किया था लेकिन उन्होंने उस मंत्री पद को इसलिए ठुकरा दिया कि वह गांव और समाज में बने रहे लोगों से मिलते जुलते रहे। वह दीन दुखियों के मसीहा के रूप में समाज के विकास के लिए जाने जाते थे और उन्होंने शिक्षा के लिए भी बहुत बड़ा योगदान दिया।

जिसे लेकर आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सेवा की अलख जगाई। इसलिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ज्योतिष प्रकाश यादव, डॉ अजीत प्रकाश, लालचंद्र यादव लाले, पं. रमेश चंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह ,डॉ जितेंद्र यादव, गजराज यादव, विवेक यादव, राजेश कुमार, रामनयन, सुरेंद्र सिंह, मुकेश जायसवाल, राकेश यादव, डॉ महेंद्र कुमार, दीनानाथ पांडे, दुखहरण पाल, लालचंद चौहान, रामलाल यादव, रमेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This