27.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : प्रेमचंद बने शाहगंज ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष

जौनपुर : प्रेमचंद बने शाहगंज ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                शाहगंज ब्लाक के सोंधी कार्यालय सभागार में शनिवार की शाम मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव और जिलाध्यक्ष रायसाहब यादव की देख-रेख में प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें सेठुआपारा प्रधान प्रेमचंद यादव को सर्वसम्मति से संघ का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। जबकि मवई की प्रधान नीरा यादव को महामंत्री पद के लिए चुना गया।

इसी प्रकार छबवां की प्रधान सुधा सिंह और सीधा गांव के प्रधान सुफियान अहमद को उपाध्यक्ष, अर्गूपुर के प्रधान मनीष यादव को महासचिव, डंडसौली के प्रधान चंद्रेश राजभर को सचिव बनाया गया। वहीं जमदहां के प्रधान मो. इसराइल को जिला उपाध्यक्ष और बरगांव के प्रधान अमित कुमार सिंह को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर राजेश यादव, थानेदार, असलम फलाही, भीमचंद राजभभर, तबरेज अहमद, रामजीत, प्रकाश चंद्र, सेराज अहमद समेत भारी संख्या में प्रधान उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37330329
Total Visitors
368
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This