40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

सहकारिता सदस्यता महा अभियान आज से शुरू 

सहकारिता सदस्यता महा अभियान आज से शुरू 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रदेश में 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक सहकारिता विभाग में संचालित हो रहे सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से किया गया। उक्त कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनपद में सदस्यता महा अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और आर्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि. जौनपुर कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ धनंजय सिंह, अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लि. सुधाकर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा की गयी। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों को सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पांडेय तथा उप महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लि. राजकुमार यादव द्वारा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा सदस्यता महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि सदस्यता महा अभियान 01 सितम्बर 2023 से प्रारम्भ होकर 30 सितम्बर 2023 तक संचालित किया जायेगा।
सदस्य बनने के लिए प्रति सदस्य न्यूनतम 02 अंश प्रति अंश 100.00रू0 तथा प्रवेश शुल्क 21.00 रू0 कुल 221.00रू0 जमा कराना होगा कोई भी व्यक्ति अधिकतम 50 अंश क्रय कर सकता है। संस्था द्वारा सम्बन्धित कृषकों को अंशधन (हिस्सा) जमा का प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। सदस्यता महा अभियान में नये सदस्य बनाने हेतु कम से कम 200 प्रति समिति लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एक प्रतिशत अर्थात कम से कम 20 कुशल श्रमिकों (श्रमिक,राजगीर,इलेक्ट्रिशियन आदि) को भी सदस्य बनाया जाना है। सदस्य ऑफलाइन एंव ऑनलाइन दोनो विधियों से बनाया जायेगा।
आनलाईन हेतु निर्धारित पोर्टल ww.pacsmember.in पर जाकर अपना नाम एंव मोबाइल नं0 जो आधार से लिंक हो, व्यक्ति द्वारा अंकित किया जाएगा उसके बाद सम्बन्धित व्यक्ति के मोबाइल पर ओ टी पी प्राप्त होगी जिसे पोर्टल पर भरकर व्यक्ति द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन किया जायेगा उक्त के अतिरिक्त टोलफ्री नं0 1800212884444 डायल कर अपना नाम, जनपद, विकास खण्ड व गांव का नाम दर्ज कर सदस्य बनाया जा सकता है। आफलाईन के अन्तर्गत सम्बन्धित बी-पैक्स समिति या सम्बन्धित जिला सहकारी बैंक की शाखा से सम्पर्क स्थापित कर सदस्य बना जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से समितियों में अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने में सहयोग करते हुए सदस्यता महा अभियान को सफल बनाये जाने की अपील की गयी।
मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यता महाअभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सहकारी समितियों में सदस्य बनाये जाने का आवाहन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विभाग को सदस्यता का लक्ष्य आवंटित कर सदस्यता महाअभियान को सफल बनाये जाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी एंव सहायक विकास अधिकारी (सह0) के साथ-साथ सभी विकास खण्डों से भारी संख्या में कृषकों एंव जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (सह0) खण्ड-बक्शा/सिकरारा ब्रह्मजीत सिंह विकास द्वारा किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409521
Total Visitors
371
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This