19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

सामूहिक विवाह में 501 जोड़ों ने ली सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ

सामूहिक विवाह में 501 जोड़ों ने ली सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ 

# अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

शाहगंज, जौनपुर।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
           मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव का आयोजन रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। आयोजन में कुल 501 जोड़ें दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार के साथ आशीर्वाद दिए। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में विवाह के लिए 75 मंडप बनाए गए थे। जिनमें बनी वेदी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों ने 501 जोड़ों का दांपत्य सूत्र बंधन में बाधा। नवविवाहित जोड़ों को गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, सोंधी ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के पति अजय सिंह, अनीता रावत, श्रवण कुमार सिंह, निवर्तमान चेयरमैन गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, बेचन पांडेय आदि ने आशीष वचन दिए।
समाज कल्याण विभाग की तरफ योजना अंतर्गत उपहार भी प्रदान किए गए। आयोजन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी शशि प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। आयोजन में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This