35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

साल की पहली मन की बात सुने भाजपाई

साल की पहली मन की बात सुने भाजपाई

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            भारतीय जनता पार्टी खेतासराय मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। कस्बा स्थित मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल पर रविवार को भाजपा नेता एकत्र हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। वर्ष का ये पहला मन की बात का कार्यक्रम है। अमृतकाल में एक नयी उमंग है, नयी तरंग है।
इस मौके पर शांतिभूषण मिश्रा, गजेंद्र पाण्डेय, सभासद अनिल प्रजापति, वंश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, सचिन सोनी, आकाश सोनी, राजकेशर आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422362
Total Visitors
494
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This