41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सास की तेरहवीं से पहले फांसी पर लटकी मिली बहू की लाश 

सास की तेरहवीं से पहले फांसी पर लटकी मिली बहू की लाश 

# ससुर व पति को पुलिस ने लिया हिरासत में 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के खुटहन गांव में बुधवार की भोर विवाहिता का शव उसके कमरे में साड़ी के सहारे फंदे में झूलता पाया गया। परिजन आनन फानन में शव को फंदे से उतार उपचार के लिए  निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए समधी और दामाद के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी राज नारायण चौबे के पुत्र अवधेश का विवाह सात वर्षों पूर्व बदलापुर थाना क्षेत्र के रयभानीपुर गांव निवासी राजेंद्र उपाध्याय की पुत्री विद्यांशी के साथ हुआ था। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताणित किया जाता था। मंगलवार की रात पति और ससुर ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।
वहीं ससुराल पक्ष का कहना था कि मृतका कि सास की हाल ही में मौत हो गई थी। उनके त्रयोदशाह का भोज गुरुवार को आयोजित है। घर पर रिस्तेदार भी आये हुए हैं। किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी के बाद रात में विद्यांशी अपना कमरा भीतर से बंद कर सोने चली गई। आवेश‌ में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425839
Total Visitors
800
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This