सास-ससुर व पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
दहेज में अल्टो कार न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट व धमकाकर विवाहिता को मायके में गांव के पास ले जाकर छोड़ देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति,सास-ससुर, ननद और देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव में पिता सदानंद के साथ रह रही विवाहिता मोनी यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर, उमरपुर निवासी रजत यादव पुत्र संजय के साथ हुआ था। ससुराल में कदम रखते ही दहेज में अल्टो कार न दिए जाने के ताने उसे ससुरालियों द्वारा दिए जाने लगे। आये दिन उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता रहा था। जानकारी होने पर मायके से मेरे भाई ने आकर लोगों के हाथ पांव भी पकड़े। लेकिन उन लोगों का दिल नहीं पसीजा।

आरोप है कि गत 21 फरवरी को दहेज में कार मंगाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे।उनकी बात न मानने पर पति रजत यादव, ससुर संजय,सास माला देवी, ननद माला और देवर शिवम और शुभम उसे लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिए।आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक वाहन में बैठाकर मायके के गांव की सड़क पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।








