सिंधोरा बाजार में व्यापारियों को मिला वित्तीय सुरक्षा का मंत्र
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7. सिंधोरा स्थित रामजी मैरिज हॉल में उद्योग व्यापार मंडल समिति और आर्थिक आरोग्य केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में व्यापारिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न सब्सिडी और सरकारी लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

डिजिटल और वित्तीय साक्षरता के साथ विशेषज्ञों ने बैंकिंग, जीएसटी और व्यापार प्रबंधन के सरल तरीके साझा किए। कई व्यापारियों का मौके पर ही निःशुल्क उद्यम रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम में ‘फाउंडेशन फॉर एमएसएमई क्लस्टर’ और ‘आर्थिक आरोग्यं प्रोग्राम’ की ओर से स्टेट को-ऑर्डिनेटर बृजेश, मास्टर ट्रेनर लोकेश, जिला ट्रेनर आकाश सैनी व आनंद उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सैकड़ों व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।








