सिटी नर्सिंग होम का 17वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
# 250 मरीजों की हुई जांच दी गई दवाएं
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. नगर के जौनपुर मार्ग मिल्लत नगर स्थित सिटी नर्सिंग होम एवं एसबीएम वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वां वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में लगभग 250 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा सभी को 5 से 10 दिन की दवाएं मुफ्त वितरित की गईं।शिविर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें भी निःशुल्क कराई गईं।

वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. जेपी दूबे, डॉ. फारूक अरशद, डॉ. आकिल, डॉ. खुर्शीद, डॉ. सिकंदर, डॉ. देवी प्रसाद, डॉ. सुनील दूबे, पैथोलॉजिस्ट आरती पाल एवं डॉ. तारिक आजमी प्रमुख रुप से शामिल रहे। उद्घाटन समाजसेवी परवेज आलम भुट्टू ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक डॉ. हाफिज इरशाद उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरुरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।

अंत में सिटी नर्सिंग होम के निदेशक एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ. तारिक शेख ने अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विमलेन्द्र पांडेय, लायंस क्लब स्टार के अध्यक्ष अरुण पांडेय, मनोज जायसवाल, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, राहुल राज मिश्रा, जसीम खान, अबसार कुरैशी, आज़म खान, अबू तालिब शेख, पीर मोहम्मद, शिवांगी यादव, आकाश यादव, डॉ. जेडए खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








