13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

सिर धड़ से अलग कर नाले में फेंका, प्राइवेट पार्ट भी काटा

सिर धड़ से अलग कर नाले में फेंका, प्राइवेट पार्ट भी काटा

बांका। 
तहलका 24×7
              बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे नाले में एक युवक की सिर कटी लाश मिली। मृतक की पहचान केंदुआर गांव निवासी बिहारी यादव के रूप में हुई। उनकी हत्या अत्यंत क्रूरतापूर्वक की गई थी।बदमाशों ने न सिर्फ सिर धड़ से अलग था, बल्कि गुप्तांग भी काटे थे। पुलिस वटीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान इसकी पुष्टि की।
परिजनों के अनुसार, बिहारी यादव कोलकाता से घर लौट रहे थे। इंग्लिश मोड़ पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी रिंकू देवी को फोन कर जानकारी दी थी। रिंकू देवी ने दोबारा कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजन खोजबीन में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गांव के ही एक रिश्तेदार ने रामपुर और केंदुआर के बीच सड़क किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान बिहारी यादव के रूप में की।
शव के पास मिठाई का डब्बा और अन्य सामान से भरा बैग भी मिला।गले पर गहरा कटाव देख पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।परिजनों का आरोप है कि मृतक का 2016 से चाचा सुनील यादव, सीटू यादव और अन्य के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं।परिजनों को शक है कि इस जघन्य हत्या के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है।
पति की हत्या की खबर सुनते ही पत्नी रिंकू देवी बेसुध हो गई।बच्चे शव से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगे। यह दृश्य देख गांव वालों की आंखें नम हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने इंग्लिश मोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही बांका प्रभारी निरीक्षक विपिन विहारी, अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, बीडीओ प्रतीक राज, सीओ रजनी कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This