केक काटकर संकीर्तन के साथ ही मनायी गई हनुमान जयंती
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के सेण्ट थामस रोड स्थित शंकर सीता उपवन हनुमान मंदिर पर केक काटकर भजन कीर्तन के साथ हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।शंकर सीता उपवन स्थित संकट मोचन मंदिर पर सुबह से ही साफ सफाई के बाद से ही दर्शन पूजन का सिलसिला चलते हुए देर शाम जयंती समारोह का आयोजन हुआ।

समूचा मंदिर परिसर झालर आदि से सजाया गया था। इस दौरान मंदिर के पुजारी योगेश मिश्रा की देखरेख में श्रद्धालुओं ने केक काटकर हनुमान जी की जयंती मनाई गई। महिला भक्तों द्वारा ढोल मजीरों पर गाए गए सोहर और भक्तिगीत से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान प्रियंका सिंह, पूजा सिंह, प्रीती सिंह, पुष्पा सिंह, ऊषा सिंह, सत्या पाण्डेय, गीता सिंह, कंचन लता चौबे, रानी मिश्रा समेत अन्य महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जयंती का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

















