18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

सीए पत्नी ने इंजीनियर पति को बताया नपुंसक, कमिश्नर से की शिकायत

सीए पत्नी ने इंजीनियर पति को बताया नपुंसक, कमिश्नर से की शिकायत

# जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

आगरा।
तहलका 24×7 
               ताजनगरी आगरा की चार्टेड एकाउंटेंट पत्नी ने इंजीनियर पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है। ससुराल वालों ने ये बात छुपाकर उसकी शादी की। सुहागरात में जब पता चला तो पति और ससुराजलीजनों ने धमका कर चुप करा दिया।
महिला ने आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को तहरीर देकर बताया कि उसके जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर पति और ससुराल वाले चुप रहे, मेरी पिटाई गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शाहगंज थाने में पुलिस ने पति और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहगंज क्षेत्र की महिला गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट है।
पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से शिकायत की थी कि गुरुग्राम निवासी इंजीनियर पति सचिन व ससुरालीजनों ने एक षड्यंत्र के तहत 10 मई 2024 को शादी की। जब शादी की पहली रात गुरुग्राम पहुंची तो पता चला कि पति सचिन मित्तल नपुंसक है। जिसकी शिकायत मैंने अपनी सास रानी से की। सास रानी ने कहा कि चिंता मत करो सचिन का इलाज चल रहा है, जल्द ही वो ठीक हो जाएगा।
कुछ दिन बाद ये जानकारी हुई कि पति की नपुंसक होने की जानकारी सास-ससुर और जेठ समेत अन्य परिजन को थी।इसके बाद भी उन्होंने सच्चाई छिपाई, शादी के कुछ माह बाद ससुराल पक्ष ने बच्चे पैदा करने के लिए मुझ पर जेठ आशीष से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब मैंने इसका विरोध किया तो मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। महिला ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि नवंबर 2025 में पति सचिन कुछ दिन के लिए अमेरिका गए तो जेठ आशीष ने मेरे कमरे में जबरन घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध किया तो जान से मारने और घर से निकालने की धमकी दी।
जब मैंने इसकी जानकारी पति सचिन को दी तो उसने परिवार का साथ दिया।मुझे चुप रहने के लिए कहा। 29 नवंबर को पति, सास-ससुर और जेठ ने मिलकर मेरी बेरहमी से पिटाई की, सूचना पर रिश्तेदार आए तो मुझे आरोपियों से बचाया।एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This