सड़क दुर्घटना में पांच घायल, सभी रेफर 

सड़क दुर्घटना में पांच घायल, सभी रेफर 

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के बढौना गांव के समीप रविवार दोपहर दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में महिला, मासूम बच्ची समेत पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी सुभाष चंद अपनी पत्नी साधना (31) व साढ़े चार वर्षीय पुत्री शैली व रिश्तेदार अमन चौहान (24) पुत्र नागेन्द्र चौहान निवासी नई आबादी को बाइक से लेकर शाहगंज की ओर आ रहे थे।
बढौना गांव के समीप इसी गांव निवासी आकाश बिंद (15) पुत्र नरेन्द्र शाहगंज से घर लौट रहा था। बढौना गांव के समीप दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर में सभी लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें अमन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Previous articleसीए पत्नी ने इंजीनियर पति को बताया नपुंसक, कमिश्नर से की शिकायत
Next articleवालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन रसूलपुर की टीम ने गैरवाह को पराजित कर जीता खिताब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?