सुल्तानपुर : कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, पुलिस ने लिया हिरासत में
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित टीईटी का पेपर लीक होने पर कांग्रेसी विरोध में उतर पड़े। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर मुुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान कांग्रेसियों की ओर से प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा की अगुवाई में सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल के पास प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र वितरण के लिए शिविर लगाया गया था।कांग्रेसियों की ओर से अभ्यर्थियों को पत्रक वितरित किया जा रहा था। इस दौरान टीईटी का पेपर लीक होने की सूचना पर कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े।









