40.6 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

सुल्तानपुर : चार साथियों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सुल्तानपुर : चार साथियों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोसाईगंज।
तहलका 24×7 
                थाना क्षेत्र गोसाईगंज के महमूदपुर गांव में शुक्रवार को एक हिस्ट्रीशीटर का खुलेआम रायफल लेकर गोली मारने की धमकी देने व उसके लठैत साथियों का कुछ लोगों की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। पिटाई से एक वृद्धा समेत पांच लोग घायल हो गए थे। वीडियो वायरल होेने पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने रायफल तानकर धमकी देने के मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराम के भाई हरीराम के पुत्र किशन गौड़ व संतोष सिंह के बीच रंजिश है। शिवराम व हरीराम एक ही घर में रहते हैं। संतोष सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हरीराम का आरोप है कि शुक्रवार सुबह संतोष सिंह अपने साथियों के साथ असलहा लेकर उनके घर पहुंचा गया। संतोष ने उनके बेटे किशन को मारना शुरू कर दिया था। हमलावरों ने किशन के चचेरे भाई रवि, अंश, दादी चंद्रा देवी व बहन मधु को मारापीटा। संतोष ने असलहा तानते हुए किशन को गोली मारने की धमकी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में किशन, रवि, चंद्रा देवी, मधु व अंश घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे।
हरीराम ने संतोष सिंह, चंदन सिंह, बाबी सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह उर्फ शिशु सिंह, कमल सिंह, दीपक सिंह, अनुभव सिंह, छोटू सिंह व कुलदीप तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी संतोष सिंह, चंदन, ज्ञानेश्वर, कमल व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं।

# अभी रायफल नहीं खोज पाई पुलिस

गोसाईगंज थाने की पुलिस ने पकड़े गए मुख्य आरोपी संतोष, चंदन, ज्ञानेश्वर, कमल व कुलदीप से रायफल के बारे में जानकारी चाही लेकिन आरोपियाें ने कुछ नहीं बताया। प्रभारी निरीक्षक आरबी सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो में जो रायफल दिख रही है, वह किसकी है, यह पता नहीं चल सका है। मुख्य आरोपी संतोष ने रायफल के बारे में कुछ नहीं बताया। उसके भाई संजय व अजय के नाम से दो डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस है। संतोष के नाम पूर्व में जारी रायफल का लाइसेंस आपराधिक केस दर्ज होने के बाद पहले ही रद्द हो चुका है। जिलाधिकारी कार्यालय से महमूदपुर गांव के लाइसेंसी असलहों की डिटेल पता की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37436955
Total Visitors
643
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This