36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

सुल्तानपुर : पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने पर सम्मानित किए गए कवि प्रदीप

सुल्तानपुर : पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने पर सम्मानित किए गए कवि प्रदीप

# जिला मुख्यालय पर पांच अगस्त को मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप के 75वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को हिन्दुस्तानी एकेडमी ने उन्हें सम्मानित किया है। यह जानकारी देते हुए पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप जी के जीवन के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रयागराज स्थित एकेडमी सभागार में समारोह आयोजित किया गया।
जहां डॉ उदय नारायण तिवारी स्मृति व्याख्यान माला में एकेडमी के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह, सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह व जबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ त्रिभुवननाथ शुक्ल ने कवि आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पुस्तक आदि भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि कवि प्रदीप के 75वें जन्मदिन पर पांच अगस्त को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्षत्रिय भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में कवि प्रदीप को “प्रदीप प्रभाष” नामक पांच सौ पृष्ठों का अभिनंदन ग्रंथ समर्पित किया जायेगा। जिसमें देश भर के प्रमुख साहित्यकार आमंत्रित किए गए हैं ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This