27.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : बदलापुर में जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया अतिशीघ्र- रमेश मिश्रा

जौनपुर : बदलापुर में जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया अतिशीघ्र- रमेश मिश्रा

# भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा की मांगों को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया स्वीकार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                   विधानसभा बदलापुर के चहुमुंखी विकास के लिए प्रयत्नशील भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग से सम्बन्ध्ति समस्याओं ट्रांसफार्मरों का उच्चीकृत, जर्जर तारों का बदला जाना, अधूरे पड़े मजरों का सौभाग्य योजना के माध्यम से विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाना, विद्युत रोस्टर को सुधार करते हुए निर्बाध बिजली की सप्लाई किये जाने, सब स्टेशन की स्थापना, वर्कशॉप की स्थापना हेतु वित्तीय स्वीकृति तथा अन्य सभी समस्याओं का निस्तारण अतिशीघ्र करने के लिये निवेदन किया। ऊर्जा मंत्री ने समस्याओं की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल निस्तारण किये जाने हेतु सम्बंधित सचिव को निर्देशित किया और कहा कि शीघ्र ही बदलापुर विधानसभा अंतर्गत बिजली की सभी समस्याओं का निदान करा दिया जाएगा।

# जलशक्ति मंत्री के प्रति आभार ज्ञापित

भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने ऊर्जा मंत्री से मिलने के बाद जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने विधानसभा अंतर्गत सोनौरा पम्प कैनाल प्रथम, सोनौरा पम्प कैनाल द्वितीय, भटपुरा पम्प कैनाल, कंधी पम्प कैनाल, इब्राहीमपुर पुल, बैरमा पुल सहित सभी कार्यों की स्वीकृति के लिए बदलापुर की जनता की तरफ से आभार ज्ञापित किया। साथ ही बदलापुर के नहरों में पानी की समस्या तथा अन्य सभी सम्बन्धित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिसका अतिशीघ्र निस्तारण के लिए जलशक्ति मंत्री जी ने आश्वासन दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37330235
Total Visitors
350
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This