14.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

सुल्तानपुर : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुल्तानपुर : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

# लखनऊ से घर आते समय इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ किया था सामुदायिक दुष्कर्म 

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
              इंजीनियरिंग की छात्रा से एक हफ्ते पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो दरिंदो को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसयूवी, तमंचा और कपड़े भी बरामद किए हैं।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। सात अक्तूबर को छात्रा लखनऊ से घर आने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से हिमगिरि एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। करीब 7:15 पर जब वह सुल्तानपुर जंक्शन पहुंची तो इसकी सूचना अपने परिजनों को दी थी। रोडवेज बस स्टेशन पहुंचने के बाद घर आने के लिए वह सवारी ढूंढ रही थी। इसी बीच एक एसयूवी उसे दिखी थी, जिस पर दो लोग सवार थे।
छात्रा के अनुसार एसयूवी सवार एक युवक ने कहा कि वह जयसिंहपुर की ओर जा रहा है। उसे घर तक पहुंचा देगा। युवक के कहने पर छात्रा उस पर बैठ गई थी। वाहन इटकौली से होते हुए पदारथपुर गांव के जंगल के पास पहुंचा था। इस बीच उस पर बैठे युवक ने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया और वाहन को जंगल में लेकर चला गया था। एसयूवी सवार युवक और चालक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई भी की थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को जयसिंहपुर नहर पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आठ अक्तूबर को छात्रा की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी सोमेन बर्मा ने घटना के खुलासे के लिए सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। विवेचना के दौरान सूरज पांडेय और रंजीत उपाध्याय निवासीगण जलालपुर थाना कादीपुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना स्थल पर ही दुष्कर्म के दौरान पहने हुए कपड़े रखे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पदारथपुर बाग के पास लेकर पहुंची।
पुलिस के अनुसार छुपाकर रखे गए तमंचे से रंजीत उपाध्याय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने फायरिंग से बचते हुए फायर किया तो रंजीत के पैर में गोली लग गई। पुलिस रंजीत को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एसयूवी, तमंचा और कपड़े बरामद हुए हैं। इसके साथ ही बहुत सारे फोरेंसिक व डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This