27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

सोनभद्र : बकरी को दबोचकर कुएं में घुसा मगरमच्छ

सोनभद्र : बकरी को दबोचकर कुएं में घुसा मगरमच्छ

# वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

सोनभद्र।
तहलका 24×7
                जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मगरमच्छ की दहशत कायम है। बृहस्पतिवार को महांव गांव से वन विभाग ने दस फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा। बकरी को दबोचकर मगरमच्छ कुएं में घुस गया था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हो पाई लेकिन बकरी को नहीं बचाया जा सका। मगरमच्छ को बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

महांव ग्राम पंचायत के मनिकबर टोला निवासी नागेश्वर पाल का घर पहाड़ी के पास है। उसके घर के पास एक कूंआ है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे पहाड़ी के पास भेड़-बकरियां चर रही थीं। उसी दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ पहाड़ी की तरफ से आया और एक बकरी को मुंह में दबोच लिया, अन्य मवेशी चिल्लाते हुए वहां से भागने लगे। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच मगरमच्छ बकरी को मुंह में जकड़कर कुएं में घुस गया। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक संतोष कुमार व पप्पू की टीम मौके पर पहुंची। पंपिंग सेट की व्यवस्था कर कुएं से पानी निकाला गया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ व बकरी को कुएं से बाहर निकाला। मगरमच्छ को गाड़ी पर लादकर वन रेंज कार्यालय में लाया गया। बाद में उसे मझिगवां चौहान गांव में बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। बकरी की मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को महांव गांव में कुएं में पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब 10 फीट और उम्र करीब 6 वर्ष है। मगरमच्छ को मुक्खा फॉल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This