19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

स्कूटी सवार महिला ने अधेड़ को मारी टक्कर

स्कूटी सवार महिला ने अधेड़ को मारी टक्कर

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के सारी मोड़ के पास सोमवार शाम स्कूटी सवार महिला ने अधेड़ को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बेहद गरीब घायल अधेड़ के उपचार के लिए परिजन असहाय नजर आ रहे हैं। उधर घटना के बाद स्कूटी सवार महिला मौके से फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि कुसियाबहार गांव निवास मंगरु (55) सोमवार देर शाम सारी मोड़ की तरफ आ रहा था, तभी शाहगंज की तरफ से स्कूटी सवार उक्त महिला तेज रफ्तार में सूरापुर की तरफ जा रही थी। अधेड़ मोड़ के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार स्कूटी सवार महिला ने उसे टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच कर उसे पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले जाने की बात कही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This