स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             “पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे” के प्रेरक नारे के साथ सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना रहा।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।हम बच्चों का नारा है,शिक्षा का अधिकार हमारा है।पापा सुन लो विनय हमारी,पढ़ने की है उम्र हमारी तथा हर घर में चिराग जलेगा,हर बच्चा स्कूल चलेगा जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सम्पूर्ण विकास का आधार है और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक लाना हम सभी का नैतिक,वैधानिक दायित्व है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय भेजें,जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।रैली विभिन्न गांवों और मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।इस अवसर पर राजेश कुमार यादव,विनोद मिश्रा,अनुराग यादव,राजधानी, अनिल सिंह,मनोज सिंह,रेखा यादव,आलोक श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।
Previous articleस्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे, प्रीपेड व्यवस्था खत्म
Next articleमनोनीत सभासद ने पार्टी कार्यकर्ता और पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?