13.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

स्मार्टफोन के माध्यम से विद्यार्थी बनेंगे डिजिटल : डॉ. विनोद सिंह

स्मार्टफोन के माध्यम से विद्यार्थी बनेंगे डिजिटल : डॉ. विनोद सिंह

# स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

जौनपुर।                                                  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव                              तहलका 24×7                                                              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लैपटॉप व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम  का आयोजन कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। सरकार ने छात्रों और युवाओं को डिजिटल शिक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता करने और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि स्मार्टफोन से छात्रों को न केवल शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी, बल्कि वे डिजिटल दुनिया में भी मजबूती से कदम रख पाएंगे। सरकार का यह कदम डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के साथ ऑनलाइन शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अतिथियों का स्वागत नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिकांत यादव व डॉ. नीरज अवस्थी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. अशोक यादव, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया, डॉ. रामाशु प्रभाकर, डा. विजय शंकर पांडेय, सतीश यादव, राय साहब यादव,  दीपक यादव, उपासना उपाध्याय, अवनीश प्रजापति, अमृता मिश्रा, उन्नति सिंह, अंकिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This