बारात करने आए युवक की स्कार्पिओ चोरों ने किया पार

बारात करने आए युवक की स्कार्पिओ चोरों ने किया पार

पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना अंतर्गत देवजी गांव में बारात में शामिल होने आए युवक की स्कार्पिओ गायब होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस को दी गई तहरीर में माईकला थाना मुगलसराय निवासी पीड़ित अजीत कुमार यादव ने बताया कि वह बारात करने ग्राम देवजी थाना फूलपुर आया था।
द्वारपूजा के बाद वह लगभग 11 बजे लौटा तो देखा कि उसकी गाड़ी गायब थी। मंगलवार की रात्रि व सुबह खोजबीन के बाद भी गाड़ी का कहीं पता नही चला। अजीत ने आशंका जताई कि चोर उसकी गाड़ी को लेकर कही कुछ अनहोनी न कर दें।
इस बाबत फूलपुर थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के लिए हल्का उप निरीक्षक को सौंप दिया गया है। जांचोपरांत मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
Previous articleडीसीपी गोमती जोन के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?