26.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। 
स्पेशल डेस्क 
तहलका 24×7 
             कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार की शाम चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए। सैनी के बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये पांचों खट्टर कैबिनेट में भी थे।
बता दें कि नए सीएम सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही मनोहर लाल की पैरवी पर उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने सैनी को सीएम बनने पर बधाई
दी। इससे पहले मंगलवार सुबह मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में विधायक दल की बैठक हुई और सैनी को नेता चुना गया।
54 साल के नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन टूटने के बाद जजपा ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई। पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। ये सभी भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। जजपा कल हिसार में रैली कर अगली रणनीति का ऐलान करेगी।बता दें कि नायब सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने प्रदेश के 27 प्रतिशत OBC वोटबैंक को साधने के लिए ये दांव खेला है। सैनी 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट से सांसद बने थे।
हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से भाजपा के पास खुद के 41 विधायक हैं। छह निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का भी उसे समर्थन हासिल है। यानी भाजपा के पास 48 विधायक हैं जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 46 की संख्या चाहिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This