36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

नगर पंचायत की बैठक में  अनुमानित 13 करोड़ का बजट पास 

नगर पंचायत की बैठक में  अनुमानित 13 करोड़ का बजट पास 

# सभासदों ने उठाई अपने वार्ड की समस्या

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 13 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट स्वीकृत किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने नगर के विकास में सभासदों का सहयोग मांगा।
नगर पंचायत बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दो मद राज्य वित्त आयोग का 8 करोड़ और 15वें वित्त आयोग का 5 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट मंजूर किया गया। बैठक में भटियारी सराय के सभासद एजाज़ अहमद ने वार्ड में नाली खडंजा निर्माण, सोंधी वार्ड के सभासद  विवेक यादव ने तालाबों के सुंदरीकरण तथा चौहट्टा वार्ड के सभासद सलीम अहमद मोहल्ले में साफ़ सफाई न होने का मुद्दा उठाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। संचालन अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37307150
Total Visitors
450
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This