11.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

हवन-पूजन के साथ भागवत कथा सम्पन्न 

हवन-पूजन के साथ भागवत कथा सम्पन्न 

# सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               श्रीराम जानकी मन्दिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ परिसर में विश्व शांति एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन–पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
समापन के अवसर पर हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के माध्यम से विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की गई। हवन-पूजन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बा सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसमें भक्ति, कर्म और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और वातावरण भक्तिमय बना रहा।अंत में आयोजक एवं संरक्षक अनिल उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और मानव को सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्राचार्य विनय सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, सफिया खान, गरिमा पाण्डेय,  प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्रनाथ मिश्रा, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, एडवोकेट कुसुम सिंह, वंश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This