होली और रमजान पर्व पर पुलिस ने किया रूट मार्च
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
होली एवं पवित्र रमजान माह को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कमर कस चुका है। जिसके क्रम में कस्बा में प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

रूट मार्च कस्बे के प्रमुख चौराहा से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुंचा, जहां से पुरानी बाज़ार रोड होते हुए प्राचीन दुर्गा मन्दिर, खुटहन मार्ग होते हुए मुख्य चौराहे पर जाकर सम्पन्न हो गया।

इस दौरान प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से आपसी भाईचारे एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।







