20.1 C
Delhi
Friday, January 30, 2026

10 लाख में पति की बेची किडनी, पैसे लेकर प्रेमी संग फरार

10 लाख में पति की बेची किडनी, पैसे लेकर प्रेमी संग फरार

कोलकाता।
तहलका 24×7.                                                            पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की किड़नी 10 लाख रुपये में बिकवा दी। जिसके बाद महिला रातों-रात पैसे लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना हावड़ा जिले के संकरैल की है।बताया जा रहा है कि यहां एक पेंटर की इनकम इतनी नहीं थी कि वो अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च निकाल सके।

इसलिए पत्नी ने पति से कहा तुम अपनी किडनी बेच दो। इससे हमारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। पति ने कहा, अभी हमारी इतनी इनकम बेशक नहीं है, लेकिन बाद में सब कुछ सही हो जाएगा, पत्नी उसपर किडनी बेचने का लगातार दबाव डाल रही थी। बेटी के भविष्य की दुहाई देती रही। पति नहीं जानता था कि इसके पीछे पत्नी की क्या मंशा है। बेटी के भविष्य को देखते हुए वो किडनी बेचने के लिए तैयार हो गया। एक महीने तक किडनी खरीदने वाला ढूंढा। फिर 10 लाख रुपये में उसकी किडनी बिक गई। दोनों मिलकर किडनी खरीदने वाले के पास गए और रुपये ले आए। इसके बाद पत्नी ने कहा कि ये रुपये मुझे दे दो।

मैं सुबह होते ही बैंक में जमा करवा दूंगी। पति ने बीवी के हाथ में रुपये सौंप दिए, लेकिन बीवी रातो-रात घर से भाग गई।कुछ दिन बाद पता चला कि उसकी बीवी बैरकपुर के सुभाष कॉलोनी में रविदास नामक शख्स के साथ रह रही है, तो वह परिवार के साथ वहां पहुंचा। तब महिला ने दरवाजा नहीं खोला। तलाक के पेपर भिजवाने की बात कहकर पति को बैरंग लौटा दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This