37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

23 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी संत गाडगे की जयंती- राजेश कन्नौजिया 

23 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी संत गाडगे की जयंती- राजेश कन्नौजिया 

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष भैया लाल कनौजिया के निर्देश पर खासनपुर हनुमान मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नव नियुक्त नगर अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया तथा समिति के सभी सदस्यों की सहमति से निवर्तमान अध्यक्ष संजय कन्नौजिया पुत्र स्व. शिवनाथ कन्नौजिया को उनके सभी कार्यों से कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
समिति में इस बात पर भी सहमति बनी की आगामी 23 फरवरी को कन्नौजिया समाज के महान संत बाबा गाडगे कनौजिया या की जयंती नगर पालिका इंटर कॉलेज के पास बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कन्नौजिया समाज के उत्थान के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करने जरूर है। जब तक हम एक जुट नहीं होगें हमारे समाज का कल्याण संभव नहीं है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार, पिंटू चौधरी, कपिल देव, जीत लाल, दिनेश कन्नौजिया, कन्हैया लाल, प्रेम कन्नौजिया, विनोद कुमार कन्नौजिया, रमेश चंद्र, मिठाई लाल, नगर महामंत्री रमेश चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष दयाशंकर, पिंटू, संजय कन्नौजिया उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431038
Total Visitors
599
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This